एनसीपीओआर में “हिंदी पखवाड़ा” का आयोजन 7 से 21 सितंबर, 2021 तक किया जा रहा है।
हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का विवरण –
हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ : 07 सितंबर 2021 को प्रातःकाल 10 बजे निदेशक महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ।
हिन्दी पखवाड़ा का समापन : 21 सितंबर 2021 को पुरस्कार वितरण समारोह तथा मध्यांह भोज के साथ ।
01. राजभाषा प्रोत्साहन पुरस्कार: वर्ष 2020-2021 के दौरान हिन्दी में अधिकाधिक कार्य करने वाले हिन्दी एवं हिंदीतर अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु राजभाषा प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु निरीक्षण एवं चयन 07 सितंबर 2021, अपराहन 15-16 बजे होगा ।
पुरस्कारों का विवरण : कुल बारह पुरस्कार (छः हिन्दी भाषी एवं छः हिन्दीतर भाषी) । हिन्दी एवं हिन्दीतर भाषी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए मूल्यांकन अलग अलग किया जायेगा ।
02. प्रतियोगिता का नाम : श्रुत लेखन प्रतियोगिता
समय: 08 सितंबर 2021, अपराह्न 15-16 बजे
प्रतियोगिता के नियम : इस प्रतियोगिता में एनसीपीओआर के केवल एमटीएस कर्मचारी भाग ले सकते हैं । प्रतिभागियों को एक अनुच्छेद (पैराग्राफ) सुनकर शुद्ध, सुंदर व स्वच्छ लिखना होगा।
पुरस्कारों का विवरण : कुल चार पुरस्कार
नामांकन: भाग लेने के लिए एमटीएस कर्मचारी अपना नाम 07 सितंबर 2021 तक दे सकते हैं।
03. प्रतियोगिता का नाम : पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण
समय: 09 सितंबर 2021, प्रातःकाल 11-12 बजे
प्रतियोगिता के नियम: इस प्रतियोगिता में एनसीपीओआर के वैज्ञानिक/अधिकारी/कर्मचारी सभी भाग ले सकते हैं । इसमें अपने वैज्ञानिक शोध कार्यों पर आधारित प्रस्तुतीकरण राजभाषा हिन्दी में देना होगा। प्रस्तुतीकरण हेतु अधिकतम 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
पुरस्कारों का विवरण : कुल तीन पुरस्कार
नामांकन: भाग लेने के लिए अपना नाम और विषय 07 सितंबर 2021 तक दे सकते हैं।
04. प्रतियोगिता का नाम : भाषण प्रतियोगिता
भाषण का विषय- बाद में सूचित किया जायेगा
समय: 14 सितंबर 2021, प्रातःकाल 11-12 बजे
प्रतियोगिता के नियम: इस प्रतियोगिता में एनसीपीओआर के वैज्ञानिक/अधिकारी/कर्मचारी सभी भाग ले सकते हैं । भाषण हेतु अधिकतम 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
पुरस्कारों का विवरण : कुल तीन पुरस्कार
नामांकन: भाग लेने के लिए अपना नाम 07 सितंबर 2021 तक दे सकते हैं।
05. प्रतियोगिता का नाम : निबंध लेखन प्रतियोगिता
निबंध का विषय- “संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी”
शब्द सीमा: अधिकतम शब्द सीमा 2000 शब्द ।
समय: निबंध 15 सितंबर 2021, अपराह्न 17 बजे तक जमा किया जा सकता है ।
प्रतियोगिता के नियम: इस प्रतियोगिता में एनसीपीओआर के वैज्ञानिक/अधिकारी/कर्मचारी सभी भाग ले सकते हैं।
-प्रतिभागी निबंध पुस्तिका के ऊपर स्पष्टरुप से लिखें कि वे हिंदीभाषी हैं अथवा हिंदीतरभाषी हैं।
-प्रतिभागी हस्तलिखित/ टाइप करके निबंध को docx/Txt /Pdf बनाकर भेजें ।
-कंप्यूटर टाइपिंग यूनिकोड फॉंट साइज 12 हो शीर्षक तथा उपशीर्षक फॉंट साइज क्रमशः16 और 14, लाइन स्पेसिंग 1.5 होना चाहिए ।
-निबंध का मूल्यांकन शब्दों की संख्या, विषय-वस्तु, वर्तनी, भाषा शैली, इत्यादि के आधार पर किया जाएगा।
-चयनित निबंधों को एनसीपीओआर की हिन्दी पत्रिका “ध्रुविका” में प्रकाशित किया जाएगा ।
पुरस्कारों का विवरण : कुल आठ पुरस्कार (चार हिन्दी भाषी एवं चार हिन्दीतर भाषी )। हिन्दी एवं हिन्दीतर भाषी अधिकारियों / कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन का मूल्यांकन अलग अलग किया जायेगा ।
06. प्रतियोगिता का नाम : टिप्पणी लेखन प्रतियोगिता
समय: 16 सितंबर 2021, प्रातःकाल 11-12 बजे
विषय- संसदीय राजभाषा समिति द्वारा एनसीपीओआर निरीक्षण से संबन्धित तैयारियों हेतु की जाने वाली व्यवस्थाएँ। अथवा
खान –पान की सामग्री आपूर्ति हेतु एक वर्ष की अवधि के लिए दर अनुबंध
शब्द सीमा: अधिकतम शब्द सीमा 1500 शब्द ।
समय: टिप्पणी 16 सितंबर 2021, अपराह्न 17 बजे तक जमा की जा सकती है ।
प्रतियोगिता के नियम: इस प्रतियोगिता में एनसीपीओआर के वैज्ञानिक/अधिकारी/कर्मचारी सभी भाग ले सकते हैं ।
पुरस्कारों का विवरण : कुल तीन पुरस्कार
07. प्रतियोगिता का नाम : क्विज प्रतियोगिता
समय: 17 सितंबर 2021, प्रातःकाल 11-12 बजे
प्रतियोगिता के नियम : इस प्रतियोगिता में एनसीपीओआर के वैज्ञानिक/अधिकारी/कर्मचारी सभी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता ऑडीटोरियम हाल में आयोजित की जाएगी और प्रतिभागियों को प्रश्नो के बहुविकल्पीय उत्तर उपलब्ध कराये जाएंगे ।
पुरस्कारों का विवरण : कुल तीन पुरस्कार
नामांकन: भाग लेने के लिए अपना नाम 07 सितंबर 2021 तक दे सकते हैं।
08. प्रतियोगिता का नाम : अनुवाद प्रतियोगिता
समय: 20 सितंबर 2021, अपराह्न 15-16 बजे
प्रतियोगिता के नियम : इस प्रतियोगिता में एनसीपीओआर के वैज्ञानिक/अधिकारी/कर्मचारी सभी भाग ले सकते हैं। अंग्रेजी एक अनुच्छेद (पैराग्राफ) का हिन्दी में अनुवाद करना होगा । अनुवाद हेतु गूगल ट्रांसलेट या इंटरनेट का भी उपयोग किया जा सकता है ।
पुरस्कारों का विवरण : कुल तीन पुरस्कार
नामांकन: भाग लेने के लिए अपना नाम 07 सितंबर 2021 तक दे सकते हैं।
Dr. Manish Tiwari, Scientist-F and Group Director, delivered an invited lecture at the INSA
The "State Level Hindi Essay Writing Competition" was successfully organized on 19 February 2026
Building Awareness, Ensuring Accountability: POSH Session at NCPOR.
IAS Officers explores India’s Polar & Ocean Frontiers at NCPOR