एनसीपीओआर तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से हिंदी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबगोष्ठी 14-15 सितंबर 2020 का आयोजन हुआ। दूसरे और अंतिम दिन का कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस ऑनलाइन गोष्ठी में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष, प्रोफेसर अवनीश कुमार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राजभाषा विभाग के संयुक्त निदेशक, श्री मनोज आबूसरिया, राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र, गोवा के निदेशक डॉ. एम. रविचंद्रन उपस्थित रहे। आज वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष, प्रोफेसर अवनीश कुमार ने अपने व्याख्यान द्वारा नई शिक्षा नीति और आयोग की उपलब्धियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। अन्य आमंत्रित विशेषज्ञ वक्ताओं प्रोफेसर एस.पी. सिंह, बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, डॉ सी. एम. नौटियाल, कार्यक्रम सलाहकार, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली, प्रोफेसर प्रमोद पुरोहित, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल, डॉ. शुभ्रचा मिश्रा, विज्ञान लेखिका ने अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन एनसीपीओआर से वैज्ञानिक एवं राजभाषा अधिकारी डॉ. रवि मिश्रा और वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग की ओर से डॉ. बृजेश सिंह, सहायक निदेशक और डॉ. शहज़ाद अंसारी, वैज्ञनिक अधिकारी ने किया।
Dr. Manish Tiwari, Scientist-F and Group Director, delivered an invited lecture at the INSA
The "State Level Hindi Essay Writing Competition" was successfully organized on 19 February 2026
Building Awareness, Ensuring Accountability: POSH Session at NCPOR.
IAS Officers explores India’s Polar & Ocean Frontiers at NCPOR